सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.71 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सहरसा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अवैध नशीले पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत की गई।
पुलिस उप महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा के निर्देशानुसार “सुरक्षा नशा मुक्ति अभियान” लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 28 अप्रैल 2026 को सिमरी बख्तियारपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि भोरा नया टोला क्षेत्र में एक व्यक्ति हरे रंग की चार पहिया लगी मोटरसाइकिल से शराब और नशीले पदार्थ लेकर आने वाला है।
सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया और त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम गठित कर भोरा नया टोला पहुंचकर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।
जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति चार चक्का लगी मोटरसाइकिल पर सवार होकर नया टोला से भोरा की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। पूछने पर उसने अपना नाम मो. अमीर आलम, पिता मो. मंसूर साह, निवासी रानीहाट भट्ठा टोला वार्ड नंबर 13, थाना सिमरी बख्तियारपुर, जिला सहरसा बताया।
दंडाधिकारी और अंचलाधिकारी की उपस्थिति में NDPS Act की धारा 50 के तहत विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चिपचिपा पदार्थ बरामद हुआ, जिसके बारे में पूछने पर उसने बताया कि वह स्मैक है।
पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 3.71 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन और चार चक्का लगी मोटरसाइकिल बरामद की। बरामद सभी सामानों को विधिवत जब्त कर लिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में सिमरी बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 124/2026, दिनांक 28 अप्रैल 2026 को NDPS Act की धारा 8(c) / 21(a) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
इस अभियान में सह-थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार, पु.अ.नि. ज्योति कुमारी, पु.अ.नि. अनिल कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल की सक्रिय भूमिका रही।
