तिलकामांझी में ज्वेलर्स दुकान में बड़ी चोरी, वेंटिलेशन तोड़कर घुसे चोर; 13-14 लाख की चांदी ले उड़े

भागलपुर तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हटिया रोड स्थित जय श्री श्याम ज्वेलर्स में देर रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान का वेंटिलेशन तोड़कर अंदर दाखिल हुए और दुकान में रखा करीब 13 से 14 लाख रुपये का चांदी का जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

 

Sponsored Advertisement

दुकान मालिक सुरेंद्र वर्मा के अनुसार, रात में मकान मालिक ने उन्हें सूचना दी थी कि दुकान के आसपास कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। सूचना मिलने के बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो दुकान के शटर के नीचे एक युवक बैठा हुआ दिखाई दिया। दुकानदार को देखते ही युवक वहां से भाग निकला।

 

इसके बाद सुबह जब सुरेंद्र वर्मा दुकान खोलने पहुंचे तो ताले पर हथौड़ी से वार किए जाने के निशान मिले। चाबी से ताला नहीं खुलने पर उन्होंने चाबी बनाने वाले को बुलाया और ताला खुलवाया। दुकान का शटर उठाकर अंदर जाने पर वहां का नजारा देखकर दुकानदार के होश उड़ गए। दुकान में रखा चांदी का लगभग पूरा जेवरात गायब था।

 

दुकानदार ने घटना की सूचना तत्काल तिलकामांझी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।

 

पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। साथ ही घटना के समय इलाके में मौजूद संदिग्ध लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

दुकान मालिक ने बताया कि वर्ष 2023 में भी उनकी दुकान में चोरी की घटना हो चुकी है। फिलहाल पुलिस चोरी की पूरी घटना की जांच कर रही है और चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है।

 

Related Posts

राज्य स्तरीय ईस्ट जोन कराटे प्रतियोगिता के लिए भागलपुर से 10 खिलाड़ी पटना रवाना

भागलपुर। भागलपुर जिला कराटे संघ के तत्वावधान में भागलपुर एकेडमी ऑफ कराटे एंड जूडो क्लब के 10 प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन 6वीं KIO ईस्ट जोन कराटे डू चैंपियनशिप 2026 के…

सहरसा में बाइक के धक्के से महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बाइक सवार पुलिस के हवाले

सहरसा। बसनाही थाना क्षेत्र के लालगंज में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान लालगंज निवासी उरो देवी के रूप में हुई है। हादसे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *