कहलगांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, तीन घायल; एक की हालत गंभीर

भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान धीरज कुमार शर्मा, कौशल किशोर और उनके पिता शशि भूषण शर्मा के रूप में हुई है। तीनों का इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है, जहां धीरज कुमार शर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में लंबित है। 14 अगस्त की सुबह जमीन की मापी और सर्वे के लिए अमीन मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने शशि भूषण शर्मा से जमीन से जुड़े कागजात छीन लिए और उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए उन्हें जमीन पर गिरा दिया।

Sponsored Advertisement

घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि कुछ ही देर में विपक्षी पक्ष के करीब सात से आठ लोग वहां पहुंच गए और तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान हथियार से भी हमला किया गया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कहलगांव थाना ले जाया गया। पुलिस ने उनकी इंजरी रिपोर्ट तैयार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद तीनों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

फिलहाल मामले में थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी। जांच और घायलों के बयान के आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जमीन विवाद को लेकर हुई इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। अब पुलिस जांच के बाद ही मारपीट की पूरी वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा भागलपुर, तीसरी सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा भागलपुर, तीसरी सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *