बेलबाग चौक पर मोमो के ठेले के पास जोरदार धमाका, तीन संदिग्ध युवकों की तलाश

बिहार के बेतिया शहर के बेलबाग चौक पर 15 अगस्त की रात मोमो के ठेले के पास अचानक हुए जोरदार धमाके से अफरातफरी मच गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग सहम गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

 

Sponsored Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह, अपर थानाध्यक्ष कंचन भास्कर और नगर थानाध्यक्ष धीरज कुमार पुलिस बल के साथ बेलबाग चौक पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि धमाके से पहले और बाद की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

 

धमाका मोमो के ठेले के पास रखे डस्टबिन के नजदीक हुआ, जिससे डस्टबिन चकनाचूर हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। धमाके के बाद मौके पर कुछ देर तक धुआं भी फैला रहा।

 

मिष्ठान प्रतिष्ठान के संचालक ने पुलिस को बताया कि वह दुकान के अंदर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर बाहर निकले तो आसपास धुआं फैला हुआ था और लोग घटनास्थल की ओर दौड़ते नजर आए।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से मिले अवशेषों की जांच की और जरूरी नमूने एकत्र किए।

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में तीन संदिग्ध युवकों के स्कूटी से घटनास्थल के पास पहुंचने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवकों ने सड़क के पश्चिमी छोर पर स्कूटी खड़ी की थी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है।

 

बेतिया सदर एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम ने मौके से मिले अवशेषों की जांच की है। प्रथम दृष्टया अवशेष चाइनीज पटाखे के प्रतीत हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद बेलबाग चौक और आसपास के इलाकों में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की है।

 

Related Posts

आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 1.49 करोड़ की संपत्ति का प्रथमदृष्टया खुलासा

आरा/भोजपुर। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बुधवार को परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के भोजपुर और पटना…

नगर निगम की समीक्षा बैठक में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, 46 वार्डों में नियमित कचरा उठाव पर जोर

सहरसा। नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपनगर आयुक्त शाहिद रजक खान और स्वच्छता पदाधिकारी देवेंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *