वनडे वर्ल्ड कप 2027: 2 अक्टूबर से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ, 14 टीमें खेलेंगी 57 मुकाबले

वनडे क्रिकेट का अगला विश्व कप अब करीब एक साल दूर है। वर्ष 2027 में होने वाला आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। हालांकि, आईसीसी की ओर से अभी टूर्नामेंट की अंतिम तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्व कप की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 यानी गांधी जयंती के दिन हो सकती है।

 

Sponsored Advertisement

बताया जा रहा है कि पहले विश्व कप को 8 अक्टूबर से शुरू करने की योजना थी। अक्टूबर के पहले सप्ताह में अभ्यास मुकाबले कराए जाने की संभावना थी, लेकिन अब टूर्नामेंट को करीब एक सप्ताह पहले शुरू करने की चर्चा है। यह विश्व कप लगभग 15 दिनों तक चलने की संभावना है।

 

12 मैदानों पर होंगे मुकाबले

 

विश्व कप के लिए 12 वेन्यू तय किए गए हैं। इनमें आठ स्टेडियम दक्षिण अफ्रीका, तीन जिम्बाब्वे और एक स्टेडियम नामीबिया में है। तीनों देशों में होने वाले मुकाबलों से क्रिकेट प्रशंसकों को अलग-अलग परिस्थितियों और मैदानों पर रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा।

 

24 साल बाद अफ्रीका में विश्व कप

 

वनडे विश्व कप 24 साल बाद अफ्रीकी धरती पर लौटेगा। इससे पहले वर्ष 2003 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और केन्या ने संयुक्त रूप से पुरुष वनडे विश्व कप की मेजबानी की थी। वर्ष 2027 के टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता को तीन चरणों वाले नए प्रारूप में आयोजित किए जाने की योजना है।

 

वर्ष 2023 में भारत में खेले गए विश्व कप का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। अब 2027 में ऑस्ट्रेलिया के सामने अपने खिताब को बचाने की चुनौती होगी। वहीं दूसरी टीमें भी विश्व चैंपियन बनने के लिए जोर लगाएंगी।

 

दक्षिण अफ्रीका इससे पहले कई बड़े आईसीसी टूर्नामेंटों की मेजबानी कर चुका है। इनमें 2007 का पहला पुरुष टी20 विश्व कप, 2023 का महिला टी20 विश्व कप और अंडर-19 विश्व कप के कई संस्करण शामिल हैं। ऐसे में 2027 का वनडे विश्व कप अफ्रीकी क्रिकेट के लिए एक और बड़ा आयोजन साबित होने की उम्मीद है।

 

Related Posts

बिहार की जेलों में अब अनुशासनहीनता पड़ेगी भारी, पैरोल पर एक साल तक रोक; मोबाइल मिलने पर 3 साल की अतिरिक्त सजा

बिहार की जेलों में अनुशासन तोड़ने वाले कैदियों के खिलाफ अब और सख्त कार्रवाई की जा सकेगी। राज्य के नए जेल मैनुअल में बंदियों के आचरण और जेल के भीतर…

अटल बिहारी वाजपेयी: एक ऐसा व्यक्तित्व, जिसकी वाणी में अनुभव और दिल में बसता था हिंदुस्तान

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर वक्ता, कुशल राजनेता और महान कवि अटल बिहारी वाजपेयी की आज 16 अगस्त को पुण्यतिथि है। 2018 में आज ही के दिन देश ने अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *