बोकारो में 30 लाख की बड़ी चोरी, चास थाना से महज आधा किलोमीटर दूर घर और मेडिकल दुकान को बनाया निशाना

बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चास थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर महावीर चौक स्थित एक घर और मेडिकल दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर करीब 25 से 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

 

Sponsored Advertisement

पीड़ित धरणीधर चंद्र के आवेदन के अनुसार, घटना 15 अगस्त की रात करीब दो से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। चोर घर की दक्षिण दिशा में लगी खिड़की को तोड़कर अंदर दाखिल हुए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर की ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे। चोरों ने घर में रखे करीब 70 हजार रुपये नकद के अलावा सोने की अंगूठियां, हार, चेन, चूड़ियां, लॉकेट, कान की बालियां, मांगटीका समेत कई कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

 

इसके अलावा चांदी के जेवरात और एक Redmi A7 Pro 5G मोबाइल फोन भी चोरी होने की बात सामने आई है। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये आंकी जा रही है।

 

सुबह जब परिजनों की नजर सामान बिखरा हुआ और खिड़की टूटी हुई दिखी, तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद तत्काल चास थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।

 

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उनका सुराग लगाया जा सके। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि घर के पीछे अक्सर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। लोगों का कहना है कि इसके कारण क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से नशेड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

 

फिलहाल पुलिस चोरी की वारदात में शामिल आरोपितों की तलाश और चोरी गए सामान की बरामदगी में जुटी है।

 

संवाददाता – चंदन सिंह

Related Posts

जमुई में बीच बाजार महिला के गले से सोने की चेन झपटी, बाइक सवार दो बदमाश फरार

जमुई। शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाओं के बीच सोमवार रात बोधवन तालाब इलाके में एक महिला के गले से सोने की चेन झपटने का मामला सामने आया है। घटना…

समस्तीपुर में युवती की हत्या मामले में सास-ससुर गिरफ्तार, पूछताछ में शव जलाने की बात सामने आई

समस्तीपुर। जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के खानुआ गांव में युवती की हत्या और शव गायब करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *