धनबाद में आपसी रंजिश ने लिया खूनी रूप, युवक को मारी गोली; जांघ में लगी गोली, आरोपी फरार

आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांघ में लगी; आरोपी फरार

 

Sponsored Advertisement

धनबाद। जिले के गोन्दूडीह ओपी क्षेत्र के धरिया जोबा बस्ती में शनिवार को आपसी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में 27 वर्षीय पिंटू पासवान गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसकी जांघ में लगी है। वारदात के बाद आरोपी भवानी सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है।

 

जानकारी के अनुसार, भवानी सिंह और पिंटू पासवान के बीच उसकी साली को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि भवानी सिंह ने पिस्टल निकालकर पिंटू पासवान पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली पिंटू की जांघ में जा लगी।

 

गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही गोन्दूडीह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिंटू पासवान को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद गोन्दूडीह ओपी प्रभारी लव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। ओपी प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में दोनों युवकों के बीच पुराना विवाद सामने आया है। विवाद के दौरान ही गोली चलाए जाने की बात सामने आई है।

 

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से आरोपी भवानी सिंह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना के पीछे की पूरी वजह और गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

 

Related Posts

रोहतास में शिक्षक ने शिष्या से रचाई शादी, खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

रोहतास जिले के डेहरी में एक गणित शिक्षक और उनकी शिष्या के प्रेम विवाह का मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ शादी…

बिहटा में सनसनीखेज खुलासा: प्रेम प्रसंग में पत्नी ने ही रची पति की हत्या की साजिश, 48 घंटे में तीन गिरफ्तार

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में अरफान इमाम उर्फ कल्लू की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर हत्याकांड का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *