धनबाद में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, CRPF की प्लाटून ने हासिल किया पहला स्थान

धनबाद में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिले का मुख्य समारोह गोल्फ ग्राउंड स्थित रणधीर वर्मा स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां उपायुक्त आदित्य रंजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान की गूंज से पूरा स्टेडियम देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।

वीओ: स्वतंत्रता दिवस समारोह में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार समेत जिले के तमाम प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी, जवान तथा विभिन्न सुरक्षा बलों के जवान मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न प्लाटूनों की सलामी ली। परेड में जवानों ने अनुशासन और देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।

Sponsored Advertisement

अपने संबोधन में उपायुक्त ने जिले में चल रही विकास योजनाओं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धनबाद के विकास के लिए प्रशासन लगातार काम कर रहा है और आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने जिले के विकास के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाओं और जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया।

समारोह में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्लाटूनों को सम्मानित किया गया। परेड में CRPF की प्लाटून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। NCC की प्लाटून दूसरे स्थान पर रही, जबकि जिला पुलिस की प्लाटून ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को भी सम्मानित किया गया। बेहतर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी सेविका और सहिया को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए अपना बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम के अंत में देश की एकता, अखंडता, शांति और विकास के संकल्प को दोहराया गया। धनबाद में आयोजित यह समारोह लोगों के बीच देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत कर गया।

Related Posts

हाथियों का तांडव: टुंडी में सहायक अध्यापक को कुचलकर मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

धनबाद। जिले से सटे टुंडी क्षेत्र के गुलियाडीह गांव में सोमवार की देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर तबाही मचाई। हाथियों के हमले में एक सहायक अध्यापक की…

फहीम खान के घर AK-47 फायरिंग मामले में बड़ा फैसला, 3 आरोपी दोषी करार

धनबाद। गैंगस्टर फहीम खान के वासेपुर स्थित घर पर वर्ष 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग के चर्चित मामले में करीब दो दशक बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *