छठ पर्व पर सहरसा में आंध्र प्रदेश और बंगाल के केले की बढ़ी मांग, पिछले साल के मुकाबले 50% तक महंगा हुआ केला

सहरसा। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सहरसा के बाजारों में फलों की मांग बढ़ गई है। खासकर छठ पूजा में विशेष महत्व रखने वाले केले की खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार सहरसा में आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल से मंगाए गए केले की मांग अधिक है। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इस बार केले की कीमतों में करीब 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है, जिससे छठ व्रतियों की जेब पर महंगाई का असर पड़ रहा है।

सहरसा सब्जी मंडी में पिछले 30 वर्षों से दूसरे राज्यों से केला मंगाकर बेचने वाले मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि इस बार उन्होंने छठ पर्व के लिए आंध्र प्रदेश से करीब 5 लाख रुपये का केला मंगवाया है। जबकि पिछले साल इतनी ही मात्रा में केला मंगाने के लिए करीब 3 लाख रुपये खर्च हुए थे।

Sponsored Advertisement

वहीं, बटराहा निवासी और पिछले 25 वर्षों से केले के थोक कारोबार से जुड़े मोहम्मद निजाम ने पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से दो ट्रक केला मंगवाया है, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि पिछले साल 300 से 400 रुपये में मिलने वाला केला इस बार 500 रुपये से अधिक कीमत पर बिक रहा है।

इधर, भेड़धरी वार्ड नंबर-25 निवासी करण कुमार ने बताया कि उन्होंने छठ पूजा के लिए केले का एक बड़ा घौद 650 रुपये में खरीदा है, जबकि पिछले साल इसी तरह का केला करीब 400 रुपये में मिल जाता था। ऐसे में केले की कीमत बढ़ने से छठ पूजा का बजट भी बढ़ गया है।

वहीं, अखिल भारतीय भगैत महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव नारायण यादव ने कहा कि बिहार में भी अगर सरकार पूजा में इस्तेमाल होने वाले फलों की खेती और उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए पहल करे, तो दूसरे राज्यों पर निर्भरता कम होगी और महंगाई से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

Related Posts

वैशाली के सराय हत्याकांड में बड़ा खुलासा, प्रबोधी गांव के पोखर से बरामद हुआ विवेक उर्फ टिंकू का शव, कई दिनों से तलाश में जुटी थी पुलिस

वैशाली के सराय हत्याकांड में बड़ा खुलासा, प्रबोधी गांव के पोखर से बरामद हुआ विवेक उर्फ टिंकू का शव, कई दिनों से तलाश में जुटी थी पुलिस

छठ की तैयारी में जुटे घर-परिवार, महिलाएं सुखा रहीं गेहूं तो बच्चे निभा रहे रखवाली की जिम्मेदारी

छठ की तैयारी में जुटे घर-परिवार, महिलाएं सुखा रहीं गेहूं तो बच्चे निभा रहे रखवाली की जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *