छठ में घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, पुल के नीचे मिला शव और बाइक, मोबाइल से खुलेगा हत्याकांड का राज

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां छठ महापर्व पर घर आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की रात अपराधियों ने युवक को निशाना बनाया और वारदात को अंजाम देने के बाद शव और उसकी बाइक को पुल के नीचे फेंककर फरार हो गए। शनिवार को शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर इलाके की है। मृतक की पहचान माधोपुर गांव निवासी गिरधारी राय के पुत्र छोटेलाल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छोटेलाल असम के दीमापुर में रहकर ट्रांसपोर्ट का काम करता था। छठ महापर्व के मौके पर वह अपने घर आया हुआ था। इसी दौरान शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

Sponsored Advertisement

जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने छोटेलाल के सिर और सीने में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद अपराधियों ने शव और उसकी बाइक को पुल के नीचे फेंक दिया। शनिवार को स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही साहेबगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। छोटेलाल चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। परिवार में वह सभी का दुलारा था।

मोबाइल से खुलेगा हत्या का राज

पुलिस को जांच के दौरान मृतक की जेब से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। अब पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Posts

छठ पर्व पर सहरसा में आंध्र प्रदेश और बंगाल के केले की बढ़ी मांग, पिछले साल के मुकाबले 50% तक महंगा हुआ केला

छठ पर्व पर सहरसा में आंध्र प्रदेश और बंगाल के केले की बढ़ी मांग, पिछले साल के मुकाबले 50% तक महंगा हुआ केला

छठ की तैयारी में जुटे घर-परिवार, महिलाएं सुखा रहीं गेहूं तो बच्चे निभा रहे रखवाली की जिम्मेदारी

छठ की तैयारी में जुटे घर-परिवार, महिलाएं सुखा रहीं गेहूं तो बच्चे निभा रहे रखवाली की जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *