सहरसा में जमीन बिक्री पर लगी रोक हटाने की मांग, डीएम से लगाई गुहार

सहरसा शहर क्षेत्र में जमीन की बिक्री पर लगी रोक के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे केशरी परिवार के चार भाइयों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर जमीन बिक्री की अनुमति देने की मांग की है। आवेदनकर्ताओं संजय केशरी, कुमार केशरी, अजय केशरी एवं कुन्दन केशरी ने जिलाधिकारी से मामले में उचित आदेश जारी करने का आग्रह किया है।

 

Sponsored Advertisement

आवेदन के अनुसार, केशरी परिवार की जमीन सहरसा के सुलिंदाबाद वार्ड नंबर 43 में स्थित है। जमीन का विवरण खाता संख्या 1317, 1322 एवं 1324 तथा खेसरा संख्या 2252, 2251 और 2250 बताया गया है। आवेदन में कुल जमीन करीब 2 एकड़ 84.7 डिसमिल होने की बात कही गई है।

 

परिवार का कहना है कि शहर क्षेत्र में जमीन की बिक्री पर रोक होने के कारण वे अपनी संपत्ति का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इसी बीच परिवार में बच्ची की शादी की तारीख तय हो चुकी है और शादी की तैयारियों के लिए तत्काल बड़ी राशि की आवश्यकता है। इसके अलावा परिवार के एक सदस्य के गंभीर रूप से बीमार होने के कारण इलाज के लिए भी पैसों की जरूरत बताई गई है।

 

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरओबी निर्माण के कारण परिवार का आवासीय मकान प्रभावित हो रहा है। मकान टूटने की स्थिति में परिवार के सामने रहने की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में शादी, इलाज और आवास से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए जमीन की बिक्री को जरूरी बताया गया है।

 

परिवार ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि यदि सरकार उक्त जमीन को उचित कीमत पर अधिग्रहित करना चाहती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन यदि अधिग्रहण की प्रक्रिया नहीं होती है तो उन्हें जमीन बेचने की अनुमति प्रदान की जाए, ताकि परिवार अपनी आर्थिक और पारिवारिक समस्याओं का समाधान कर सके।

 

 

Related Posts

नया बाजार में बाबू चंदू सिंह पथ का उद्घाटन, प्रभारी मंत्री ने कहा- विकास में आधारभूत सुविधाओं की अहम भूमिका

सहरसा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 स्थित नया बाजार में शुक्रवार को बाबू चंदू सिंह पथ का उद्घाटन बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सह सहरसा जिले के प्रभारी…

ऑटो पलटने से घायल 16 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सहरसा सौर बाजार थाना क्षेत्र के चंदौर स्थित बजरंगबली मंदिर के पास हुए ऑटो हादसे में गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *