बख्तियारपुर-पटना हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो कांवड़ियों की मौत

नवादा/पटना: राजधानी पटना के बख्तियारपुर-पटना हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत हो गई। हादसा खुसरुपुर और फतुहा थाना क्षेत्र की सीमा पर पंगत होटल के समीप हुआ। कांवड़ियों से भरी बस की एक क्रेन से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार कई कांवड़िए घायल हो गए।

हादसे में छपरा जिले के ग्यासपुर, तेहटी रसुलपुर निवासी 28 वर्षीय शिवपूजन राय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, छपरा के अमनौर थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव निवासी 60 वर्षीय राजदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पटना भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

Sponsored Advertisement

बाबा धाम से लौट रहे थे कांवड़िए: बताया गया कि करीब 30 कांवड़ियों का समूह एक बस से बाबा धाम गया था। सभी लोग राजगीर होते हुए अपने गांव छपरा लौट रहे थे। इसी दौरान बख्तियारपुर-पटना हाईवे पर बस की क्रेन से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शी कांवड़िया राकेश कुमार सिंह के अनुसार, टक्कर के बाद एक कांवड़िया बस से नीचे गिर गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल कांवड़िए को पटना ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद सड़क पर जाम: दुर्घटना से आक्रोशित कांवड़ियों ने बस को हाईवे पर खड़ा कर दिया और सड़क जाम कर दी। करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

सूचना मिलते ही खुसरुपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। हादसे में शामिल वाहन को जब्त कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Related Posts

अभिजीत सिंह हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, भाजपा नेताओं ने एसपी को सौंपा आवेदन

सहरसा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अभिजीत सिंह राजपूत की हत्या के मामले में निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने पुलिस…

पीएम आवास योजना की सूची पर उठे सवाल, पंचायतों के मुखिया ने मांगी अपात्र परिवारों की सूची

भागलपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) आवास प्लस 2024 के सर्वे और लाभार्थियों की सूची को लेकर सबौर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के मुखियाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से अपात्र परिवारों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *