नालंदा में 4 साल के मासूम की संदिग्ध मौत, पिता पर जमीन पर पटककर हत्या करने का आरोप; शव खंधा में फेंककर फरार

बिहार के नालंदा जिले में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। तेलमर थाना क्षेत्र के बथानी पर गांव में चार वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि बच्चे के पिता ने उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद शव को गांव के बाहर खंधा में फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है।

 

Sponsored Advertisement

मृतक बच्चे की पहचान बथानी पर गांव निवासी सुनील मांझी के चार वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनू पिछले दो-तीन वर्षों से बीमारी और कुपोषण से पीड़ित था। आरोपी पिता के अनुसार, बुधवार को बच्चा खाना खा रहा था। कमजोरी के कारण वह उठ नहीं सका और बैठे-बैठे ही शौच तथा पेशाब कर दिया। इससे गुस्साए पिता ने उसे दो-तीन थप्पड़ मारे और कथित तौर पर उठाकर जमीन पर पटक दिया।

 

परिजनों के अनुसार, बच्चे की हालत बिगड़ने के बाद उसे पहले कल्याण बिगहा और फिर बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। हालांकि, बच्चे की मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति साफ हो सकेगी।

 

बच्चे की मौत के बाद शव को गांव के बाहर खंधा में फेंक दिए जाने की जानकारी ग्रामीणों को हुई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर तेलमर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

पुलिस ने आरोपी पिता सुनील मांझी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Related Posts

नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

पलामू पंकज उरांव हत्याकांड का खुलासा, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; 10 लाख रुपये की सुपारी का पुलिस का दावा

पलामू। झारखंड के पलामू जिले में पंकज उरांव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। लेस्लीगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *