पोती से छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, दादी को बोलेरो से कुचलने का आरोप; मौत के बाद NH-82 पर बवाल

बिहार के नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पोती के साथ कथित छेड़खानी का विरोध करना एक दादी को भारी पड़ गया। परिजनों का आरोप है कि विरोध करने पर वाहन सवार युवकों ने करीब 60 वर्षीय विद्या देवी को बोलेरो से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने गया-नवादा मुख्य मार्ग NH-82 को जाम कर दिया।

 

Sponsored Advertisement

परिजनों के अनुसार, विद्या देवी अपनी पोती के साथ तुंगी बाजार गई थीं। दोनों सड़क किनारे पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन वहां पहुंचा। आरोप है कि वाहन में सवार कुछ युवकों ने विद्या देवी की पोती के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। दादी ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान चालक ने कथित तौर पर विद्या देवी पर वाहन चढ़ा दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

घटना के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने शव को NH-82 पर रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपी वाहन और उसमें सवार युवकों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जाम के कारण गया-नवादा मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाबा धाम और बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों के वाहन भी जाम में फंस गए, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

 

सूचना मिलते ही हिसुआ थाना और नारदीगंज थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हिसुआ थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि छेड़खानी और जानबूझकर वाहन चढ़ाने के आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कार सवार युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार वाहन तुंगीचक निवासी सौरभ चौधरी के नाम पर दर्ज है।

 

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

Related Posts

सहरसा के अगवानपुर हॉर्टिकल्चर में मजदूर की मौत पर हंगामा, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सहरसा जिले के अगवानपुर स्थित हॉर्टिकल्चर में मजदूरी करने वाले मिथिलेश पासवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा मच गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में आक्रोश…

गैस को लेकर प्रधानमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, बायोगैस उत्पादन 10 गुना बढ़ाने की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऊर्जा क्षेत्र को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय गोबरधन योजना को मंजूरी दी है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *