पुआल लदी पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे 803 लीटर विदेशी शराब, चालक गिरफ्तार

शराब तस्करी के लिए तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला सबौर थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के समीप का है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने पुआल लदी पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की मात्रा करीब 803 लीटर बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रुपये है।

 

Sponsored Advertisement

बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के गोड्डा से विदेशी शराब की बड़ी खेप भागलपुर के रास्ते बेगूसराय ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने सबौर थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच शुरू की।

 

इसी दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के समीप सबौर की ओर से आ रही पुआल लदी पिकअप को रोककर जांच की गई। बाहर से वाहन में केवल पुआल दिखाई दे रहा था। संदेह होने पर टीम ने जब पिकअप की गहन तलाशी ली तो पुआल के नीचे छिपाकर रखी गई शराब की खेप बरामद हुई।

 

जांच के दौरान कुल 90 कार्टन विदेशी शराब मिली। बरामद शराब ऑफिसर्स चॉइस ब्लू ब्रांड की बताई जा रही है। उत्पाद विभाग ने शराब के साथ पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार चालक की पहचान रांची निवासी पियूष पासवान के रूप में हुई है।

 

प्रारंभिक पूछताछ में शराब की खेप झारखंड के गोड्डा से लाए जाने की जानकारी सामने आई है। अब उत्पाद विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि शराब की डिलीवरी बेगूसराय में किसे दी जानी थी और इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 

उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

 

तस्कर पुलिस की नजर से बचने के लिए पुआल, फल, सब्जी और अन्य सामान की आड़ में शराब छिपाकर ले जाते हैं। इस मामले में भी पुआल के नीचे शराब छिपाई गई थी, लेकिन उत्पाद विभाग की सक्रियता से तस्करी की कोशिश नाकाम हो गई।

 

Related Posts

गैस को लेकर प्रधानमंत्री ने किया बड़ा ऐलान, बायोगैस उत्पादन 10 गुना बढ़ाने की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऊर्जा क्षेत्र को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय गोबरधन योजना को मंजूरी दी है। इस…

NEET धांधली पर EOU की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल छात्र समेत 3 गिरफ्तार; 30 लाख तक वसूली का आरोप

बिहार में नीट यूजी और री-नीट यूजी परीक्षा में कथित धांधली और अनियमितता के मामलों की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *