भागलपुर से निकलेगी भव्य तिरंगा कांवड़ यात्रा, शिवभक्ति के साथ देशभक्ति का संदेश

सावन के पावन माह में भागलपुर में धार्मिक आस्था और देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। भक्त याराना मंडल की ओर से 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए भव्य तिरंगा कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में संस्था के पदाधिकारियों ने तैयारियों और आयोजन के उद्देश्य की जानकारी दी।

 

Sponsored Advertisement

संस्था के महंत अमित कनोडिया, उप महंत विष्णु वर्मा और संरक्षक अश्वनी जोशी मोंटी ने बताया कि वर्ष 2011 से भक्त याराना मंडल लगातार कांवड़ यात्रा के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक समरसता, स्वच्छता और देशभक्ति का संदेश देता आ रहा है।

 

उन्होंने बताया कि 14 अगस्त की सुबह उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरकर यात्रा की शुरुआत होगी। कांवड़िए खरमनचक स्थित गोकुल धाम पहुंचेंगे, जहां शाम को बाबा बासुकीनाथ की भव्य महाआरती आयोजित की जाएगी। इसके बाद ढोल-नगाड़े, भजन मंडलियों और बाबा बासुकीनाथ की झांकी के साथ 108 कांवड़िए पदयात्रा करते हुए बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।

 

यात्रा के दौरान 15 अगस्त को जहां भी कांवड़ियों का पड़ाव होगा, वहां ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि शिवभक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस यात्रा को तिरंगा कांवड़ यात्रा का स्वरूप दिया गया है।

 

प्रेस वार्ता के दौरान संस्था की ओर से सरकार से भागलपुर से बासुकीनाथ तक कांवड़ियों के लिए अलग कच्चे मार्ग के निर्माण की मांग भी की गई। संस्था का कहना है कि पक्की और कंकरीली सड़कों पर नंगे पैर चलने में कांवड़ियों को काफी परेशानी होती है।

 

यात्रा के दौरान स्लम बस्तियों में सहभोज और स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। कांवड़ियों की सेवा, सुरक्षा और व्यवस्था के लिए 151 सदस्यों की टीम तैनात रहेगी।

Related Posts

नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

नशामुक्त समाज के लिए एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

नशामुक्त समाज के लिए एनसीसी कैडेटों ने निकाली जागरूकता रैली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *