#सहरसा में
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष आशिष गुप्ता की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बनगांव रोड स्थित विजय रिसोर्ट में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उपाध्यक्ष मिहीर झा, जिला मंत्री पंकज पाठक, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक पांडेय, विधानसभा संयोजक अभिलाष कुमार एवं जिला कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन एवं आगंतुक अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। प्रशिक्षण सत्र के दौरान कुल सात महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के नीति-सिद्धांत, विचारधारा, एकात्म मानववाद एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण वर्ग का संचालन अभिलाष कुमार ने किया, जबकि मंच संचालन हेम नारायण गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
