धनबाद: 14 दिन की रिमांड खत्म, मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर नक्सली जेल भेजे गए

भाकपा (माओवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर नक्सलियों की 14 दिनों की पुलिस रिमांड बुधवार को पूरी हो गई। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों को धनबाद लाया गया। यहां सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

Sponsored Advertisement

रिमांड के दौरान तीनों को रांची ले जाया गया था, जहां एनआईए, आईबी और झारखंड पुलिस के अधिकारियों ने अलग-अलग स्तर पर पूछताछ की। जांच एजेंसियों ने माओवादी संगठन के नेटवर्क, फंडिंग, हथियारों की आपूर्ति और संगठन से जुड़े सहयोगियों के संबंध में अहम जानकारी जुटाई।

 

धनबाद लाए गए नक्सलियों में मिसिर बेसरा उर्फ सागर उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल के अलावा 15 लाख रुपये के इनामी मेहनत उर्फ मोछू उर्फ विभीषण तथा गौरव उर्फ वीरेंद्र हांसदा उर्फ सौरभ शामिल हैं।

 

मेडिकल जांच के दौरान सदर अस्पताल और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बीच तीनों की जांच कराई गई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

 

संवाददाता —  राजेश कुमार धनबाद

Related Posts

भारी बारिश में गरीब का आशियाना ढहा, रिश्तेदार के घर शरण लेने को मजबूर परिवार; बीडीओ से आवास की गुहार

जामताड़ा। जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर गांव के निमडंगाल टोला में भारी बारिश के कारण एक गरीब परिवार का मिट्टी का मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने के बाद…

त्योहारों को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, जिलेभर में चला एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान

जामताड़ा। आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए जामताड़ा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को जिले के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *