सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, बच्चों का मुफ्त इलाज और सर्जरी की सुविधा शुरू

धनबाद सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में बुधवार को कई महत्वपूर्ण सुविधाओं की शुरुआत की गई। धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन और उप विकास आयुक्त सनी राज ने संयुक्त रूप से अस्पताल परिसर में मॉड्यूलर आयुष्मान वार्ड, पार्किंग शेड और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के विशेष जांच शिविर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि पिछले एक वर्ष में सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के चेहरों पर दिख रहा संतोष स्वास्थ्यकर्मियों और मेडिकल टीम के सेवा भाव का प्रमाण है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि सरकारी अस्पतालों में लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

 

उपायुक्त ने बताया कि जिले में 11 से 22 अगस्त तक 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच और उपचार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जन्मजात बीमारियों, हृदय रोग, आंख, कान, हाथ-पैर और दांतों से संबंधित समस्याओं से पीड़ित बच्चों की जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उनका इलाज और सर्जरी पूरी तरह मुफ्त कराई जाएगी।

 

प्रशासन के अनुसार पिछले तीन से चार महीनों में आरबीएसके की टीम ने जिले के विभिन्न स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में करीब 700 बच्चों की स्क्रीनिंग की है। चिन्हित बच्चों को चरणबद्ध तरीके से उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक सर्जरी सदर अस्पताल में ही कराई जाए, ताकि मरीजों को बाहर जाने की जरूरत न पड़े।

 

बच्चों के इलाज की स्थिति की निगरानी विशेष सॉफ्टवेयर जीएपीएस के माध्यम से की जा रही है। बच्चे के पूरी तरह स्वस्थ होने तक उसकी उपचार संबंधी जानकारी सिस्टम में दर्ज रहेगी।

 

उपायुक्त ने जिलेवासियों से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सीएचसी, पीएचसी और सदर अस्पताल स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

 

 

Related Posts

अजय नदी में बहते मिले युवक की पहचान हुई, पश्चिम बर्दवान का निकला; दो दिन से था लापता

जामताड़ा।ग्रामीणों ने नदी से निकालकर बचाई जान, नाला पुलिस ने इलाज के बाद परिजनों को सौंपा नाला थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव के समीप अजय नदी में बहते हुए मिले…

दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

जामताड़ा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *