सहरसा में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। नगर विधायक आईपी गुप्ता ने रामकृपाल यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रामकृपाल यादव को दल बदलने का काफी अनुभव है और “छोड़ने-पकड़ने” की राजनीति में वे माहिर हैं।

 

आईपी गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ने रामकृपाल यादव को काफी सम्मान और अवसर दिया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। ऐसे में यह साफ है कि उन्हें कब किसका साथ छोड़ना और किसे पकड़ना है, इसका अनुभव ज्यादा है।

 

उन्होंने आगे कहा कि उनकी अपनी राजनीति सिद्धांत और विचारधारा पर आधारित है। वे ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो निजी स्वार्थ के लिए अपने उसूलों से समझौता करें। गुप्ता ने आरोप लगाया कि कुछ नेता मौके की तलाश में रहते हैं और समय आने पर अपनी राजनीतिक जमीन बदल लेते हैं, जबकि वे जनता के विश्वास और अपने सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

 

वहीं, जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आईपी गुप्ता ने कहा कि उन्होंने भी उनका बयान सुना है। पप्पू यादव का कहना था कि गुप्ता में नेतृत्व की क्षमता है और वे कांग्रेस पार्टी को नई दिशा दे सकते हैं। इस पर गुप्ता ने कहा कि यह पप्पू यादव की व्यक्तिगत राय है और इसके लिए वे उनका धन्यवाद करते हैं।

 

हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी अपनी पार्टी और राजनीतिक पहचान है, जिसे वे मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे किसी अन्य पार्टी में जाने के बजाय अपनी विचारधारा और संगठन को मजबूत करने पर ही ध्यान केंद्रित करेंगे।

 

इस बयान के बाद सहरसा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में राजनीतिक माहौल और गरमाने के आसार हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *