राज्यसभा चुनाव में हार के बाद जहां Tejashwi Yadav पर राजनीतिक हमले तेज हो गए हैं, वहीं उनके बड़े भाई Tej Pratap Yadav संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं।
इसी कड़ी में उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) में एक ग्लैमरस चेहरा शामिल हुआ है। मिसेज इंडिया 2017 की रनर-अप और पूर्व मिस बिहार रहीं मोनिका मनी ने तेज प्रताप यादव के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनकी एंट्री को पार्टी के विस्तार और नई छवि बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
मूल रूप से Muzaffarpur की रहने वाली मोनिका मनी वर्तमान में Patna में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने University of Delhi से पढ़ाई की है और एक इंटरप्रेन्योर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वर्ष 2017 से वे शिक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से समाज सेवा कर रही हैं।
मोनिका मनी इससे पहले मकर संक्रांति पर तेज प्रताप यादव के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में भी नजर आई थीं, जिससे उनके पार्टी से जुड़ने के संकेत पहले ही मिल गए थे।
जनशक्ति जनता दल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी सदस्यता की तस्वीर साझा करते हुए दावा किया है कि उनके जुड़ने से पार्टी के सामाजिक अभियानों को नई मजबूती मिलेगी।
इधर, तेज प्रताप यादव की नजर अब West Bengal विधानसभा चुनाव पर है। पार्टी के अनुसार, वे जल्द ही बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे और वहां के कार्यक्रमों की घोषणा भी जल्द की जाएगी।
पार्टी का दावा है कि पश्चिम बंगाल की जनता तेज प्रताप यादव को सुनने और देखने के लिए उत्सुक है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि यह नई एंट्री चुनावी मैदान में कितना असर डालती है।

