धनबाद स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 6.18 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार; 3 लाख से ज्यादा की खेप बरामद

स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशनों पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के बीच धनबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन नारकोस के तहत टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 के कालका छोर से एक संदिग्ध युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से कुल 6 किलो 180 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 9 हजार रुपये बताई गई है।

 

Sponsored Advertisement

वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन और सहायक सुरक्षा आयुक्त के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट धनबाद और सीआईबी की टीम स्टेशन परिसर में लगातार गश्त और संदिग्ध यात्रियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम की नजर काले रंग का पिट्ठू बैग लेकर खड़े एक युवक पर पड़ी। संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो बैग से गांजा के छह पैकेट बरामद हुए।

 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गणेश सिंह (28) बताया। वह गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसके पास से एक कीपैड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

 

आरपीएफ के मुताबिक, पूछताछ में गणेश ने बताया कि उसके दोस्त दीपक कुमार, निवासी केंदुआडीह, धनबाद ने उसे गांजा धनबाद से हजारीबाग रोड स्टेशन तक पहुंचाने के लिए दिया था। वहां पहुंचने के बाद उसे यह खेप किसी अन्य व्यक्ति को सौंपनी थी। इसके बदले उसे 5 हजार रुपये मिलने थे।

 

कार्रवाई के दौरान राजपत्रित अधिकारी सहायक सुरक्षा आयुक्त की मौजूदगी में गांजा जब्त किया गया। मामले में आरपीएफ की लिखित शिकायत पर जीआरपी धनबाद में कांड संख्या 151/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(बी)/29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। आरोपी से पूछताछ के आधार पर संभावित तस्करी नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। आरपीएफ के अनुसार तकनीकी समस्या के कारण आरोपी का आपराधिक इतिहास तत्काल आईसीजेएस से सत्यापित नहीं हो सका।

 

 

Related Posts

गोलमुरी केनरा बैंक में दिनदहाड़े 42 लाख की डकैती, हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों और गार्ड को बनाया बंधक

जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में गुरुवार सुबह दिनदहाड़े डकैती की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में घुसकर…

पलामू में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अनियमितता मिलने पर दो केंद्र सील

पलामू। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को अचानक मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) पहुंचकर विभिन्न अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की। इस दौरान कथित अनियमितता पाए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *