प्रेमी सिपाही से मिलने 250 किमी दूर पहुंची प्रेमिका, चेकपोस्ट पर हुआ हंगामा; आखिर मंदिर में हुई दोनों की शादी

औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब झारखंड बॉर्डर पर स्थित एरकी उत्पाद विभाग चेकपोस्ट पर ड्यूटी कर रहे एक सिपाही से मिलने उसकी प्रेमिका अचानक पहुंच गई। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामला बढ़ता देख किसी ने डायल 112 पर सूचना दे दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। पूछताछ के बाद जो कहानी सामने आई, उसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया।

 

Sponsored Advertisement

दरअसल, युवती की पहचान समस्तीपुर जिले की पूजा कुमारी के रूप में हुई, जबकि सिपाही अंकेश कुमार भी समस्तीपुर का ही रहने वाला है। दोनों की पहचान स्कूल के दिनों में हुई थी। पहले दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। पूजा के मुताबिक, अंकेश ने ही पहले उसे प्रपोज किया था। हालांकि उसने शुरुआत में प्रस्ताव ठुकरा दिया, लेकिन बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया।

 

करीब तीन साल पहले अंकेश का बिहार पुलिस में सिपाही पद पर चयन हो गया। नौकरी लगने के बाद दोनों की मुलाकातें कम हो गईं, लेकिन फोन पर बातचीत जारी रही। इसी बीच पूजा के घरवालों ने उसकी शादी के लिए रिश्ता तलाशना शुरू किया। पूजा ने परिवार को अंकेश के बारे में बताया और परिवार भी शादी के लिए तैयार हो गया। आरोप है कि इसके बाद अंकेश ने शादी से इनकार कर दिया।

 

जब पूजा को पता चला कि अंकेश की शादी कहीं और तय हो रही है तो वह घरवालों को बताए बिना करीब 250 किलोमीटर दूर समस्तीपुर से औरंगाबाद पहुंच गई और सीधे चेकपोस्ट पर अंकेश के सामने जा खड़ी हुई। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।

 

पूजा का कहना है कि नौकरी मिलने के बाद अंकेश बदल गया और शादी से मुकर गया। वहीं, अम्बा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि दोनों बालिग हैं और पहले से प्रेम संबंध में थे। दोनों के परिजनों को बुलाया गया। परिवारों की सहमति के बाद स्थानीय सतबहिनी मंदिर परिसर में दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद विवाद शांत हो गया।

 

Related Posts

विज्ञान ड्रामा में मधेपुरा की टीम ने मारी बाजी, सहरसा दूसरे और सुपौल तीसरे स्थान पर

सहरसा। स्थानीय प्रमंडलीय पुस्तकालय के सभागार में क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, कोसी प्रमंडल के तत्वावधान में प्रमंडल स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सहरसा, मधेपुरा और सुपौल…

कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, आचार संहिता पालन के निर्देश

सहरसा। बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *