बिहार के सहरसा में मीरा टॉकीज के पास हुए चर्चित छोटू मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिली जानकारी के अनुसार सहरसा पुलिस ने इस मामले में अब तक चार आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

 

बताया जाता है कि शुक्रवार देर रात मीरा टॉकीज के समीप अज्ञात हमलावरों ने छोटू मिश्रा को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी थी।

 

सूत्रों की मानें तो पुलिस ने इस मामले में चार संदिग्धों को पकड़कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से इन चारों आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। बताया जा रहा है कि यह जानकारी गुप्त सूत्रों के हवाले से सामने आई है।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और हत्याकांड के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी है।

 

(खबर अपडेट किया जा रहा है)

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *