भागलपुर। जिले के गोराडीह प्रखंड स्थित विशनपुर जिछो पंचायत में अवैध नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के जिला संगठन की ओर से एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस अभियान में लोदीपुर थाना पुलिस, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

 

रैली की शुरुआत लोदीपुर थाना परिसर से की गई। इसके बाद रैली यादव टोला, हरिजन टोला से होकर जनसंवाद करते हुए मुस्लिम टोला और कुशवाहा टोला तक पहुंची। पूरे मार्ग में लोगों को अवैध नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया और समाज से इस बुराई को खत्म करने के लिए सहयोग की अपील की गई। रैली का समापन पुनः लोदीपुर थाना परिसर में किया गया।

 

इस दौरान संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह, रोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बिहार श्री विकास कुमार, लोदीपुर थाना अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार, पुलिस निरीक्षक श्री शिलानाथ सिंह, विशनपुर जिछो पंचायत के मुखिया श्री आशुतोष महलदार और सरपंच श्री दिनेश राम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

रैली के दौरान मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी को भी अवैध सूखे नशे के कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय थाने को सूचित करें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

उन्होंने लोगों की मदद के लिए एक संपर्क नंबर 9931250649 भी जारी किया और कहा कि इस नंबर पर भी संगठन को नशे के कारोबार से जुड़ी जानकारी दी जा सकती है।

 

वहीं विशनपुर जिछो पंचायत के मुखिया श्री आशुतोष महलदार ने बताया कि इससे पहले भी इस तरह का जागरूकता अभियान चलाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पुलिस और सामाजिक संगठनों के सहयोग से आगे भी ऐसे अभियान चलाए जाते रहेंगे, ताकि समाज को नशे जैसी गंभीर समस्या से मुक्त किया जा सके।

 

रैली के दौरान लोगों ने भी नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया और इस अभियान को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *