बैरिया चौक की बदहाल सड़क पर युवाओं ने की धान की रोपाई, बोले- हालात नहीं सुधरे तो सड़क पर ही देंगे धरना

बैरिया चौक के पास बाईपास रोड की जर्जर स्थिति को लेकर पलामू में युवाओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने के कारण पूरा मार्ग धान के खेत जैसा नजर आ रहा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने सड़क के गड्ढों में धान की रोपाई कर प्रशासन और नगर निगम का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया।

 

Sponsored Advertisement

युवाओं का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी आशीष भारद्वाज ने कहा कि बैरिया चौक नगर निगम क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है और यह सड़क बिहार, उत्तर प्रदेश समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों को शहर से जोड़ती है। इसके बावजूद सड़क की हालत बेहद खराब है। गड्ढों में पानी जमा रहने के कारण कई बार वाहन चालक सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लगा पाते और दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं और इलाज के लिए अस्पताल तक पहुंच चुके हैं।

 

आशीष भारद्वाज ने कहा कि सड़क की बदहाली की जानकारी पहले भी नगर निगम को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि नगर निगम का काम सिर्फ होल्डिंग टैक्स लेना नहीं, बल्कि आम जनता को बेहतर सड़क और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है।

 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आज सांकेतिक रूप से सड़क पर धान की रोपाई कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। अगर जल्द बैरिया चौक की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो युवा इसी जगह धरना देकर बैठ जाएंगे।

 

प्रदर्शनकारियों ने बैरिया चौक समेत नगर निगम क्षेत्र की सभी जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। युवाओं ने बताया कि इस संबंध में नगर आयुक्त और उपायुक्त को लिखित आवेदन सौंपने की तैयारी की जा रही है।

 

प्रदर्शन में विकास दुबे, दीपक प्रसाद, अंकित आरंभ, आकाश विश्वकर्मा, दिलीप गिरी, मनीष तिवारी, सुजीत कुमार, सूरज सिंह, रिशु दुबे, बोनल समेत कई युवा मौजूद रहे।

 

संवाददाता – सत्यम शुक्ला की रिपोर्ट

Related Posts

भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम: एक महीने की मेहनत से दलाबड़ के युवाओं ने बनाई महाकाल की विशाल प्रतिमा, सोमवार को होगा जलार्पण

सावन के पवित्र महीने में जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड अंतर्गत दलाबड़ गांव में शिवभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिल रहा है। यहां गांव के युवाओं ने करीब एक…

एक ही भवन में दो स्कूलों की छात्राएं, नाराज कस्तूरबा की छात्राओं ने दिया धरना; 10 सितंबर तक नए भवन में शिफ्टिंग का आश्वासन

बोकारो दुगदा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में व्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं का आक्रोश रविवार को खुलकर सामने आया। विद्यालय की छात्राओं ने मुख्यद्वार पर धरना प्रदर्शन करते हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *