कहते हैं कि अगर मेहनत, लगन और मजबूत इरादे हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती। इस बात को सच कर दिखाया है पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के काझी गांव के रहने वाले सौरभ रंजन झा ने। सौरभ ने देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा UPSC में सफलता हासिल कर अपने माता-पिता, गांव और पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।

 

सौरभ रंजन झा, काझी निवासी राजकिशोर झा और साधना झा के सुपुत्र हैं। साधारण परिवार से आने वाले सौरभ ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जैसे ही उनकी सफलता की खबर गांव और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई।

 

सौरभ की इस उपलब्धि से उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। रिश्तेदारों, पड़ोसियों और गांव के लोगों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। हर कोई सौरभ की इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है।

 

परिजनों ने बताया कि सौरभ बचपन से ही पढ़ाई में काफी मेधावी थे और हमेशा बड़े लक्ष्य के साथ पढ़ाई करते थे। उनका सपना देश की सेवा करना था, जिसे उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर साकार कर दिखाया।

 

सौरभ की सफलता पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने भी उन्हें बधाई दी है। उनका कहना है कि सौरभ की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। इससे यह संदेश जाता है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी छोटे गांव से निकलकर देश की सबसे बड़ी परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है।

 

वहीं सौरभ के पिता राजकिशोर झा ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे की सफलता पर गर्व है। उन्होंने बताया कि सौरभ ने हमेशा मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई की है। ईश्वर की कृपा और बेटे की लगन ने आज यह मुकाम दिलाया है।

 

सौरभ रंजन झा की इस सफलता से बनमनखी ही नहीं बल्कि पूरे पूर्णिया जिले में खुशी का माहौल है और लोग इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण मान रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *