नवगछिया। बस स्टैंड के समीप सोमवार को ओवरटेक करने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मनिया मोड़ निवासी प्रीतम कुमार, नवगछिया निवासी आशीष कुमार तथा छोटू कुमार के रूप में हुई है।
सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस स्टैंड के पास सड़क पर वाहनों की आवाजाही के दौरान एक वाहन द्वारा दूसरे वाहन को ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी शुरू हुई।
देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। कुछ ही देर में मारपीट की स्थिति बन गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया।
घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय संयम बरतें और किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में न
