बोकारो में तिहरा हत्याकांड से सनसनी, कुल्हाड़ी से सास-ससुर और बहू की निर्मम हत्या; आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के बोकारो जिले के नवाडीह थाना क्षेत्र स्थित वास्तेजिया गांव में बुधवार सुबह हुए तिहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में धान रोपने जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों पर पड़ोसी ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में सास, ससुर और बहू की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच जानकी महतो, उनकी पत्नी सुगिया देवी और बहू गौरी देवी धान रोपने के लिए खेत जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले राजू सिंह ने अचानक कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। हमले में जानकी महतो और सुगिया देवी की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल गौरी देवी को ग्रामीणों की मदद से तत्काल बोकारो सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही नवाडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने बताया कि मुख्य आरोपी राजू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी राजू सिंह लंबे समय से शराब का आदी था और उसका व्यवहार अक्सर असामान्य रहता था। लोगों का कहना है कि उसने पहले भी अपने माता-पिता और पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद वे उसे छोड़कर अलग रहने लगे थे। वह लंबे समय से गांव में अकेले रह रहा था।

 

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच तेज कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

संवाददाता: चंदन सिंह, बोकारो

  • Related Posts

    अजय नदी में बह रहे अज्ञात युवक को ग्रामीणों ने बचाया, पाथरघाटा घाट पर दिखाई मानवता की मिसाल

    जामताड़ा। लगातार हो रही बारिश के कारण अजय नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और यह खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। इसी बीच गुरुवार दोपहर पाथरघाटा…

    नाला CHC में नवजात के इलाज में देरी का आरोप, दो घंटे इंतजार कराने पर परिजनों का हंगामा; प्रभारी बोले- आरोप बेबुनियाद

    जामताड़ा। नाला प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे गंभीर हालत में अस्पताल लाए गए एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *