सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाना हुआ आसान, समस्तीपुर रेल मंडल ने चलाईं श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें

सावन के पावन महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल ने श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। मंडल प्रशासन ने जयनगर, रक्सौल और राघोपुर से देवघर तथा आसनसोल के लिए विशेष ट्रेनों की समय-सारणी जारी की है। इन ट्रेनों के संचालन से बिहार के कई जिलों के श्रद्धालुओं को देवघर पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 05597 जयनगर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रात 9 बजे जयनगर से रवाना होगी। यह ट्रेन मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा और जसीडीह होते हुए अगले दिन सुबह 11:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05598 प्रत्येक बुधवार, शनिवार और सोमवार को दोपहर 1 बजे आसनसोल से चलकर अगले दिन सुबह 6 बजे जयनगर पहुंचेगी।

Sponsored Advertisement

इसके अलावा, गाड़ी संख्या 05545 रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल 31 जुलाई से 30 अगस्त तक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को रक्सौल से रात 12:30 बजे खुलेगी। यह ट्रेन सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, जमालपुर और भागलपुर होते हुए शाम 5:05 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05546 उसी दिन शाम 6:05 बजे देवघर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:40 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

राघोपुर-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल भी 28 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रतिदिन संचालित की जा रही है। गाड़ी संख्या 05573 राघोपुर से सुबह 2:50 बजे चलकर सरायगढ़, सुपौल, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, सबदलपुर, मुंगेर, सुलतानगंज और भागलपुर होते हुए सुबह 11:20 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05574 देवघर से सुबह 11:35 बजे रवाना होकर रात 10:50 बजे राघोपुर पहुंचेगी।

समस्तीपुर रेल मंडल ने श्रद्धालुओं से यात्रा से पहले रेलवे पूछताछ केंद्र या अधिकृत माध्यमों से ट्रेन की समय-सारणी और संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। साथ ही श्रावणी मेले के दौरान प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा सहायता और अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।

Related Posts

गोपालगंज में 10 रुपये के विवाद ने ली महिला की जान, लाठी-डंडे से पीटकर हत्या; 6 आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज में 10 रुपये के विवाद ने ली महिला की जान, लाठी-डंडे से पीटकर हत्या; 6 आरोपी गिरफ्तार

पटना में दिवंगत EO विमल कुमार के परिवार से मिले पप्पू यादव, CBI जांच और 2 करोड़ मुआवजे की मांग

पटना में दिवंगत EO विमल कुमार के परिवार से मिले पप्पू यादव, CBI जांच और 2 करोड़ मुआवजे की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *