सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक दुकानदार की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह अपने नए मकान में पानी भरने के लिए मोटर का बिजली कनेक्शन जोड़ रहे थे। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Sponsored Advertisement

मृतक की पहचान सौर बाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पश्चिमी पंचायत के जागीर वार्ड-16 निवासी सत्य नारायण साह के 30 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार के रूप में हुई है। गणेश कुमार समदा चौक पर हार्डवेयर और किराना की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 8 वर्ष, 6 वर्ष और 4 वर्ष है। कम उम्र में गणेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

 

परिजनों ने बताया कि गणेश कुमार के नए मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार की रात वह पानी की व्यवस्था करने के लिए मोटर में बिजली का कनेक्शन जोड़ने गए थे। इसी दौरान अचानक बिजली का तेज करंट उनकी चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन और आसपास के लोग तुरंत उन्हें इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलने पर सौर बाजार थाना पुलिस बुधवार सुबह मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

 

सौर बाजार थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

बारिश के मौसम में बिजली उपकरणों और खुले तारों के संपर्क में आने से ऐसे हादसों की आशंका बढ़ जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि बिजली से जुड़े किसी भी कार्य के दौरान मुख्य सप्लाई बंद कर उचित सुरक्षा उपाय अपनाना बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

 

संवाददाता: इन्द्रदेव जी, सहरसा

  • Related Posts

    सहरसा में सिविल सर्जन और जिला समन्वयक के बीच विवाद गहराया, दो अधिकारियों को जारी हुआ पत्र

    सहरसा में सिविल सर्जन और जिला समन्वयक के बीच विवाद गहराया, दो अधिकारियों को जारी हुआ पत्र

    दीपावली पर 35 मरीजों की आंखों में लौटी रोशनी, पवन हंस अस्पताल और लायंस क्लब की अनूठी पहल

    दीपावली पर 35 मरीजों की आंखों में लौटी रोशनी, पवन हंस अस्पताल और लायंस क्लब की अनूठी पहल

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *