बांकीपुर उपचुनाव का फैसला आज, कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी; बीजेपी ने शुरू की जीत की तैयारी

पटना: राजधानी पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आज घोषित होगा। सुबह 8 बजे से एएन कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसमें 34.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनावी मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और जन सुराज पार्टी के बीच त्रिकोणीय माना जा रहा है।

उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने नीरज सिन्हा, राष्ट्रीय जनता दल ने रेखा गुप्ता और जन सुराज पार्टी ने प्रशांत किशोर को मैदान में उतारा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी, जिसके चलते उपचुनाव कराया गया।

Sponsored Advertisement

मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट की गिनती से हुई, जो निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरी कर ली गई। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती शुरू हुई। 422 मतदान केंद्रों पर पड़े वोटों की गिनती 30 राउंड में 14 टेबलों पर की जा रही है। प्रशासन ने निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं।

मतगणना केंद्र की सुरक्षा के लिए 300 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। पूरे परिसर और आसपास के क्षेत्र पर ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है। मतगणना केंद्र से 300 मीटर की परिधि में समर्थकों और आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है।

उधर, भारतीय जनता पार्टी ने मतगणना शुरू होने से पहले ही जीत का भरोसा जताते हुए जश्न की तैयारी भी कर ली है। पार्टी की ओर से करीब दो क्विंटल लड्डू तैयार कराए गए हैं, जिन्हें जीत मिलने की स्थिति में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच वितरित किया जाएगा।

मतगणना को देखते हुए शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान भी लागू किया गया है। बोरिंग रोड चौराहा से एएन कॉलेज, मोहिनी मोड़, पानी टंकी मोड़ और शिवपुरी रेलवे क्रॉसिंग से जुड़े कई मार्गों पर सामान्य वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। प्रत्याशियों, मतगणना अभिकर्ताओं और मीडिया वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने लोगों से ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

Related Posts

गया में करैत सांप का कहर: सोते समय दो चचेरे भाइयों को डसा, झाड़-फूंक में देरी से गई दोनों मासूमों की जान

गया में करैत सांप का कहर: सोते समय दो चचेरे भाइयों को डसा, झाड़-फूंक में देरी से गई दोनों मासूमों की जान

पूर्व IPS शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

पूर्व IPS शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *