सहरसा जिले में 6 नवंबर को होने वाले पहले चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को जिला स्कूल परिसर में मतदान कर्मियों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान **डीएम दीपेश कुमार** और **एसपी हिमांशु** ने संयुक्त रूप से अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदान है, इसलिए हर मतदान कर्मी की जिम्मेदारी है कि मतदान शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो। उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट के संचालन, सामग्री की जांच और तकनीकी समस्या के समाधान को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए।
वहीं एसपी हिमांशु ने सुरक्षा को लेकर कहा कि मतदान के दिन पुलिस और सुरक्षा बल पूरी सतर्कता से तैनात रहेंगे। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
प्रशिक्षण के बाद सभी कर्मियों को मतदान सामग्री और दस्तावेज सौंपे गए, जिसके बाद वे अपने-अपने केंद्रों के लिए रवाना हो गए। प्रशासन ने भरोसा जताया कि जिले में चुनाव **शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल मे संपन्न होगा।
