मुजफ्फरपुर में घर के बाहर टहल रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, निजी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा 19 वर्षीय कैलाश

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बेखौफ अपराधियों ने गोलीबारी की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। साइन गांव स्थित महावीर चौक के पास घर के बाहर टहल रहे एक 19 वर्षीय युवक को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल मुजफ्फरपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

Sponsored Advertisement

घायल युवक की पहचान साइन गांव निवासी दसई महतो के 19 वर्षीय पुत्र कैलाश महतो के रूप में हुई है। बताया गया कि शनिवार रात भोजन करने के बाद कैलाश अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान महावीर चौक की ओर से स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने अपने चेहरे मास्क से ढक रखे थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक रुकते ही पीछे बैठे बदमाश ने कैलाश पर फायरिंग कर दी। गोली उसके निजी अंग के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी तेज रफ्तार से मैसाहा गांव की दिशा में फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को दी।

 

परिजनों ने बिना देर किए घायल कैलाश को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। परिवार के लोगों ने बताया कि कैलाश टेंट हाउस में मजदूरी कर अपने परिवार का सहयोग करता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उस पर हमला किस कारण से किया गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा भी पुलिस ने किया है।

 

 

  • Related Posts

    जमुई घटना पर गरमाई सियासत, तेजस्वी ने सरकार से पूछे सवाल; सम्राट चौधरी के पुराने बयान की चर्चा

    जमुई घटना पर गरमाई सियासत, तेजस्वी ने सरकार से पूछे सवाल; सम्राट चौधरी के पुराने बयान की चर्चा

    मधेपुरा में शॉर्ट सर्किट से पांच घर जलकर राख, 15 लाख की संपत्ति का नुकसान

    मधेपुरा में शॉर्ट सर्किट से पांच घर जलकर राख, 15 लाख की संपत्ति का नुकसान

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *