‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान की बड़ी सफलता: एक सप्ताह में 1585 लीटर शराब, 837 किलो गांजा जब्त, 50 तस्कर गिरफ्तार

कोशी क्षेत्र में चलाया जा रहा “नशा मुक्त कोशी” अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा के नेतृत्व में सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में चल रहे इस विशेष अभियान के तहत पुलिस को लगातार बड़ी सफलताएं मिल रही हैं। खास बात यह है कि इस अभियान में आम जनता भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रही है। पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर लोग कॉल, मैसेज और व्हाट्सएप के माध्यम से नशा कारोबार से जुड़ी सूचनाएं दे रहे हैं। सूचना देने वाले की पहचान और मोबाइल नंबर पूरी तरह गोपनीय रखा जाता है तथा प्रत्येक सूचना पर पुलिस उप-महानिरीक्षक के प्रत्यक्ष अनुश्रवण में कार्रवाई की जाती है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 25 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 के बीच अभियान के तहत 1585.245 लीटर अवैध शराब, 837.43 किलोग्राम गांजा, 373.44 ग्राम स्मैक, 454 एमएल नशीला इंजेक्शन बरामद किया गया। इसके अलावा 10 मोटरसाइकिल, 3 चारपहिया वाहन, 10 मोबाइल फोन और 12,200 रुपये नकद भी जब्त किए गए। इस दौरान शराब तस्करी के मामले में 36 तथा सूखे नशे के मामलों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

 

वहीं, फरवरी 2026 में अभियान शुरू होने के बाद से अब तक पुलिस ने 55,193.55 लीटर अवैध शराब, 2,355.27 लीटर अवैध कफ सिरप, 4,865.096 किलोग्राम गांजा, 6,213.482 ग्राम स्मैक, 8,652 एमएल नशीला इंजेक्शन और 325 नशीली गोलियां बरामद की हैं। इसके अलावा 2 विदेशी पिस्टल, 5 देशी कट्टा, 1 देशी मस्केट, 16 कारतूस, 13 चारपहिया वाहन, 1 ट्रक, 1 नाव, 34 मोबाइल और 53.65 लाख रुपये से अधिक भारतीय मुद्रा भी जब्त की गई है। इस अभियान में अब तक 1,555 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

 

पुलिस उप-महानिरीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशा कारोबार से जुड़ी किसी भी सूचना को हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर साझा करें। विशेष उपलब्धि दिलाने वाली सूचना देने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। कोशी क्षेत्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए अभियान पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे भी जारी रहेगा।

 

  • Related Posts

    भागलपुर में पहली बार अस्मिता खेलो इंडिया सॉफ्ट टेनिस सिटी लीग, 70 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    भागलपुर। जिले में पहली बार अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग के तहत सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सैंडिस कंपाउंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में भागलपुर के…

    जमुई में छात्रा से बदसलूकी मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव एनकाउंटर में घायल, जनता कर रही फुल एनकाउंटर की मांग

    जमुई। 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी और छेड़छाड़ मामले में जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव का मंगलवार को पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *