श्रावणी मेला: बटेश्वर स्थान पहुंचे डीएम-एसएसपी, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

भागलपुर: श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने शुक्रवार को कहलगांव स्थित ऐतिहासिक बटेश्वर स्थान का निरीक्षण किया। दौरे की शुरुआत दोनों अधिकारियों ने अपने परिवार के साथ बाबा बटेश्वरनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर की। उन्होंने भगवान शिव से जिले में सुख, समृद्धि, शांति और सभी श्रद्धालुओं के मंगलमय दर्शन की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद डीएम और एसएसपी ने मंदिर परिसर, गंगा घाटों तथा मेले से जुड़े विभिन्न स्थलों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, नियंत्रण कक्ष और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने विशेष रूप से गंगा घाटों की स्थिति का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने पर जोर दिया।

Sponsored Advertisement

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न न हो।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, घाटों पर सतर्क निगरानी, यातायात नियंत्रण और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस निरीक्षण के दौरान एसडीएम कृष्ण चंद्र गुप्ता, एसडीपीओ दिलीप कुमार, बीडीओ राजीव रंजन, सीओ श्रीनिवासन कुमार, केंद्रीय रेलवे यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान, अस्पताल प्रभारी डॉ. पवन कुमार गुप्ता, प्रबंधक गोविंद कुमार सहित प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कोसी रेंज डीआईजी ने उदाकिशुनगंज एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन पर जोर

    सहरसा: पुलिस उप महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा ने मंगलवार को मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण…

    थल सेना कैंप के लिए बिहार-झारखंड निदेशालय की टीम में कपिलदेव का चयन, मधेपुरा कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत

    सहरसा: 17 बिहार बटालियन एनसीसी से जुड़े मधेपुरा कॉलेज, मधेपुरा के एनसीसी कैडेट कपिलदेव कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज और बिहार-झारखंड का नाम रोशन किया है। ऑल इंडिया थल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *