सहरसा में ब्रेक फेल होने से पानी लदा ट्रक पलटा, चालक घायल; लाखों के नुकसान की आशंका

सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। बिहरा बाजार स्थित खादी भंडार के समीप काली मंदिर के पास पानी से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। घटना के समय आसपास लोगों की आवाजाही थी, लेकिन राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी राहगीर को चोट नहीं लगी और बड़ी जनहानि टल गई। दुर्घटना में ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं।

 

Sponsored Advertisement

घायल चालक की पहचान वैशाली जिले के जलालपुर निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। चालक ने बताया कि वह हाजीपुर से पानी लादकर अररिया की ओर जा रहा था। बिहरा बाजार के पास पहुंचते ही अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। वाहन पर से नियंत्रण खत्म होते ही ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही बिहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। इसके बाद क्रेन मंगाकर पलटे हुए ट्रक को काफी मशक्कत के बाद सड़क से हटाया गया, जिससे आवागमन सुचारु हो सका।

 

वाहन मालिक की पहचान हाजीपुर निवासी राहुल कुमार यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में ट्रक को भारी क्षति पहुंची है। वाहन के क्षतिग्रस्त होने के कारण लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की पुष्टि के लिए आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हादसे के समय सड़क पर अधिक भीड़ होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल चालक सुरक्षित है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

 

संवाददाता: इन्द्रदेव जी

  • Related Posts

    कोसी रेंज डीआईजी ने उदाकिशुनगंज एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन पर जोर

    सहरसा: पुलिस उप महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा ने मंगलवार को मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण…

    थल सेना कैंप के लिए बिहार-झारखंड निदेशालय की टीम में कपिलदेव का चयन, मधेपुरा कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत

    सहरसा: 17 बिहार बटालियन एनसीसी से जुड़े मधेपुरा कॉलेज, मधेपुरा के एनसीसी कैडेट कपिलदेव कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज और बिहार-झारखंड का नाम रोशन किया है। ऑल इंडिया थल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *