सहरसा में सूखा नशा पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 333 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सहरसा जिले में सूखा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परसबन्नी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 333 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक चारपहिया वाहन (बलेनो कार) और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सहरसा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 29 जुलाई 2026 की संध्या परसबन्नी थाना पुलिस को स्मैक तस्करी से संबंधित गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन की घेराबंदी कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 333 ग्राम स्मैक बरामद हुआ, जिसके बाद मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र निवासी सुनील कुमार सिंह तथा मानसी थाना क्षेत्र निवासी आनंद कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ, वाहन एवं मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। तलाशी, जब्ती और बरामदगी की पूरी प्रक्रिया प्रखंड विकास पदाधिकारी की उपस्थिति में पूरी की गई।

 

इस संबंध में परसबन्नी थाना कांड संख्या 89/2026 दर्ज कर एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। सहरसा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में सूखा नशा के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

  • Related Posts

    कोसी रेंज डीआईजी ने उदाकिशुनगंज एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण, अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन पर जोर

    सहरसा: पुलिस उप महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा ने मंगलवार को मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईजी ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण…

    थल सेना कैंप के लिए बिहार-झारखंड निदेशालय की टीम में कपिलदेव का चयन, मधेपुरा कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत

    सहरसा: 17 बिहार बटालियन एनसीसी से जुड़े मधेपुरा कॉलेज, मधेपुरा के एनसीसी कैडेट कपिलदेव कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज और बिहार-झारखंड का नाम रोशन किया है। ऑल इंडिया थल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *