2 साल बाद खुली मर्डर मिस्ट्री! पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, फैक्ट्री में 10 फीट गहरे गड्ढे में दफनाया शव

अहमदाबाद के जामनगर शहर से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरेड इलाके स्थित शिवम पार्क इंडस्ट्रियल साइट से दो साल पहले लापता हुए युवक जिग्नेश मावड़िया की गुमशुदगी अब एक खौफनाक हत्या के मामले में बदल गई है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, जिग्नेश की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की और शव को फैक्ट्री परिसर में 10 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया।

पुलिस के मुताबिक, जिग्नेश और उसकी पत्नी पृथ्वी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। महिला का आरोप था कि उसका पति उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात नीलेश नामक व्यक्ति से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। जांच में सामने आया कि दोनों ने मिलकर जिग्नेश को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

Sponsored Advertisement

बताया जा रहा है कि नीलेश ने जिग्नेश को पार्टी के बहाने अपनी फैक्ट्री में बुलाया। वहां उसे शराब में कथित रूप से विषाक्त पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति की मदद से फैक्ट्री के अंदर गहरा गड्ढा खोदा और शव को वहीं दफना दिया। पुलिस का मानना है कि सबूत मिटाने की यह कोशिश करीब दो साल तक सफल रही।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक के भाई अशोक मावड़िया ने सिटी बी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। परिवार लगातार जिग्नेश से संपर्क करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसकी पत्नी हर बार यही कहती रही कि वह ऑस्ट्रेलिया में नौकरी कर रहा है और कंपनी के नियमों के कारण किसी से बात नहीं कर सकता।

हाल ही में परिवार के एक सदस्य के ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी के दौरान जिग्नेश से संपर्क की कोशिश दोबारा हुई। इसी बीच पुलिस का दबाव बढ़ने और पत्नी पर शक गहराने के बाद उसने कथित रूप से हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में हत्या की धाराएं जोड़ते हुए जांच तेज कर दी।

फिलहाल एसीपी प्रतिभा, एलसीबी और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में फैक्ट्री परिसर में मशीनों से खुदाई कर शव या उसके अवशेष तलाशे जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की गहन जांच जारी है।

  • Related Posts

    फहीम खान के भाई पर फायरिंग करने वाले शूटरों का धनबाद पुलिस ने किया एनकाउंटर, दो को लगी गोली; चार गिरफ्तार

    धनबाद। जिले के भूली मोड़ में फहीम खान के भाई समेत तीन लोगों पर हुई फायरिंग के मामले में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते…

    कोढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 204.9 ग्राम स्मैक के साथ दंपती गिरफ्तार

    कोढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 204.9 ग्राम स्मैक के साथ दंपती गिरफ्तार

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *