RAF जवानों पर बनी रील से मचा बवाल, श्रद्धा सिंह ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों की तैनाती की गई थी। इसी दौरान सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्रद्धा सिंह द्वारा बनाई गई एक रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। वीडियो में श्रद्धा एक ऑडियो पर एक्टिंग करती हुई दिखाई देती हैं और कैमरे के जरिए नीली वर्दी पहने RAF जवानों की ओर इशारा करती नजर आती हैं। रील सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं।

विवाद बढ़ने के बाद श्रद्धा सिंह को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने उन पर सुरक्षाबलों की वर्दी का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया, जबकि कुछ यूजर्स ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की। मामला इतना बढ़ गया कि श्रद्धा ने विवादित वीडियो डिलीट कर दिया और लगातार मिल रही धमकियों व अभद्र संदेशों के बीच दो अलग-अलग वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

Sponsored Advertisement

अपने माफीनामे में श्रद्धा सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी जवान या सुरक्षा बल का अपमान करना नहीं था। उन्होंने दावा किया कि कुछ मीम पेज इस वीडियो को जानबूझकर वायरल कर रहे हैं क्योंकि उन्हें इससे फायदा मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जैसे ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, उन्होंने करीब एक घंटे के भीतर वीडियो हटा दिया। श्रद्धा ने कहा कि यदि उनकी वजह से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए दिल से क्षमा मांगती हैं और RAF के सभी जवानों का सम्मान करती हैं।

हालांकि, माफी के बाद भी सोशल मीडिया पर बहस थमने का नाम नहीं ले रही है। इंस्टाग्राम पर करीब 3.75 लाख फॉलोअर्स रखने वाली श्रद्धा सिंह को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि वर्दी और सुरक्षाबलों का सम्मान सर्वोपरि है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं दूसरे यूजर ने सवाल उठाया कि जब वीडियो वायरल होने के लिए बनाया गया था, तो अब आलोचना होने पर शिकायत क्यों की जा रही है। दूसरी ओर कई लोगों ने श्रद्धा का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर तुरंत वीडियो हटा दिया और सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग ली, इसलिए विवाद को अब और बढ़ाना उचित नहीं है। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • Related Posts

    फहीम खान के भाई पर फायरिंग करने वाले शूटरों का धनबाद पुलिस ने किया एनकाउंटर, दो को लगी गोली; चार गिरफ्तार

    धनबाद। जिले के भूली मोड़ में फहीम खान के भाई समेत तीन लोगों पर हुई फायरिंग के मामले में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते…

    कोढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 204.9 ग्राम स्मैक के साथ दंपती गिरफ्तार

    कोढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 204.9 ग्राम स्मैक के साथ दंपती गिरफ्तार

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *