बांकीपुर उपचुनाव: 25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद, वोटिंग के बीच आरोप-प्रत्यारोप और हल्की झड़प

पटना की प्रतिष्ठित बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस चुनाव में 25 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 3 लाख 79 हजार 616 मतदाता करेंगे। मुख्य मुकाबला जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर, राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता और एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के बीच माना जा रहा है। सुबह 9 बजे तक 4.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान शुरू होने से पहले प्रशांत किशोर ने पूजा-अर्चना की और आरोप लगाया कि जन सुराज के 16 से अधिक नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर अलग-अलग थानों में रखा ताकि उन्हें चुनाव प्रक्रिया से दूर रखा जा सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई अपराध हुआ है तो पुलिस केस दर्ज करे, लेकिन बिना कारण हिरासत में लेना उचित नहीं है। वहीं उन्होंने भाजपा द्वारा फर्जी मतदान रोकने के लिए EPIC ID और मतदाता सूची के सख्त सत्यापन की मांग का स्वागत करते हुए इसे निष्पक्ष चुनाव के लिए जरूरी कदम बताया।

Sponsored Advertisement

दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने अपनी जीत का भरोसा जताया। केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, सांसद रविशंकर प्रसाद, विवेक ठाकुर और वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर ने मतदान कर एनडीए प्रत्याशी की जीत का दावा किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जनता विकास कार्यों के आधार पर मतदान कर रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए “पहले मतदान, फिर जलपान” का संदेश दिया।

जेडीयू विधायक श्याम रजक ने बांकीपुर में एकतरफा चुनाव होने का दावा किया, जबकि मंत्री अशोक चौधरी ने लोगों से विचारधारा और विकास के आधार पर मतदान करने की अपील की।

मतदान के दौरान किदवईपुरी स्थित कुछ बूथों पर भाजपा और जन सुराज समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की की घटना भी सामने आई। जन सुराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर दबंगई का आरोप लगाया, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया।

प्रशासन ने निष्पक्ष मतदान के लिए 422 मतदान केंद्र बनाए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय बलों की 14 कंपनियां, बिहार पुलिस, सेक्टर पदाधिकारी और वीडियो सर्विलांस टीमों की तैनाती की गई है। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मतगणना 3 अगस्त को पटना के एएन कॉलेज केंद्र पर होगी, जहां बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बिहार में सुरक्षा का सख्त पहरा, 20 हजार पुलिसकर्मी तैनात; 750 दमकल वाहन अलर्ट

    दीपावली को लेकर बिहार में उत्साह चरम पर है। बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है और घरों से लेकर प्रतिष्ठानों तक सजावट की जा रही है। त्योहार के…

    नशे में धुत पीजी छात्र की तेज रफ्तार कार से एमबीबीएस छात्र की मौत का आरोप, न्याय की मांग पर मेडिकल छात्रों का धरना

    भागलपुर में सड़क हादसे में एमबीबीएस छात्र डॉक्टर रूपेश सोनी की मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना को लेकर मेडिकल छात्रों में भारी आक्रोश है। न्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *