कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और मध्य विद्यालय जगदीशपुर में धूमधाम से मनाया गया गुरु पर्व, शिक्षकों के सम्मान में बच्चों ने दी प्रस्तुति

भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और मध्य विद्यालय जगदीशपुर में गुरु पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट किया।

 

Sponsored Advertisement

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर में छात्राओं ने सुबह शिक्षिकाओं की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं मध्य विद्यालय जगदीशपुर में आयोजित चेतना सत्र के दौरान छात्रा अनन्या और छात्र ऋषि ने गुरु वंदना प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

 

इस मौके पर मध्य विद्यालय जगदीशपुर के प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने बच्चों को संबोधित करते हुए गुरु और माता-पिता के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे एक पेंसिल की तरह होते हैं, जबकि माता-पिता और शिक्षक रबर व कटर की भूमिका निभाते हैं। जब बच्चे भविष्य रूपी कागज पर कोई गलती करते हैं तो शिक्षक रबर की तरह उनकी गलतियों को सुधारने का अवसर देते हैं और समय-समय पर कटर की तरह उन्हें बेहतर बनाकर आगे बढ़ने के लिए तैयार करते हैं।

 

प्रधानाध्यापक ने कहा कि शिक्षक का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व और भविष्य को संवारना भी होता है। उन्होंने छात्रों से शिक्षकों के बताए मार्ग पर चलने और मेहनत कर जीवन में सफलता हासिल करने की अपील की।

 

गुरु पर्व के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गुरु को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। बच्चों की शानदार प्रस्तुति से विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

 

कार्यक्रम में वार्डेन सपना कुमारी, शिक्षिका शाहिना खातून, वीवी नाहिदा, फूल कुमारी, वीणा कुमारी, प्रज्ञा, प्रतिमा मिश्रा, प्रीति कुमारी, नेहा कुमारी, भारती कुमारी, पुष्पलता कुमारी, शिक्षक अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार, राजीव कुमार सहित विद्यालय के कर्मी राजकिशोर, वृंदा, रिंकू, सुशीला और सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

  • Related Posts

    न्यायालय के आदेश पर डॉक्टर कल्याणी क्लीनिक से नया बाजार तक हटेगा अतिक्रमण, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

    सहरसा: शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर नगर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने अंचलाधिकारी, अंचल अमीन सहित अन्य…

    सुल्तानगंज में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। जेई सुजीत कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान विद्युत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *