भागलपुर। नाथनगर प्रखंड के गोसाई दास गांव में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए मां आनंदी संस्था आगे आई। संस्था के द्वारा रविवार को बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राशन सामग्री, मोमबत्ती, सलाई, बिस्किट, सेनेटरी पैड आदि आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।
राहत सामग्री पाकर ग्रामीणों के चेहरों पर खुशियां लौट आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस साल की बाढ़ से उनकी खेती-बाड़ी और व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है, लेकिन कई अब भी वंचित हैं। ऐसे कठिन समय में संस्था का सहयोग बड़ी राहत लेकर आया है।
इस अवसर पर मां आनंदी संस्था की संस्थापिका प्रिया सोनी ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में हर सक्षम व्यक्ति और संगठन को आगे आकर मदद करनी चाहिए ताकि प्रभावित परिवारों का जीवन सामान्य हो सके। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी सामाजिक सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।
राहत वितरण कार्यक्रम में संस्था की संस्थापिका प्रिया सोनी के साथ-साथ दर्जनों महिला सदस्य भी शामिल रहीं और अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग में लड़की की छोटी बहन के सीने में शिक्षक ने मारी गोली
रक्षाबंधन पर वीरता की मिसाल: कुलगाम ऑपरेशन में 2 जवानों ने दी जान, 10 घायल
हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।
हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260
