खगड़िया में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: मनरेगा के पीओ और सहायक अकाउंटेंट ₹45 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

बिहार के खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) रमन जी भाई और सहायक अकाउंटेंट साहिल अकरम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पूरे प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि मनरेगा योजना से संबंधित फाइल आगे बढ़ाने और मस्टर रोल क्लियर करने के बदले अधिकारियों ने रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और मंगलवार को दोनों अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

 

Sponsored Advertisement
11:11 Cafe & Restaurant Advertisement

निगरानी टीम के डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि परिवादी ने शिकायत की थी कि मनरेगा के कार्य का भुगतान नहीं हो रहा था और भुगतान कराने के बदले रिश्वत मांगी जा रही थी। उनके अनुसार, कार्यक्रम पदाधिकारी ने ₹45 हजार और सहायक अकाउंटेंट ने ₹20 हजार की रिश्वत की मांग की थी। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आवश्यक दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। अब उनसे पूछताछ की जा रही है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच चल रही है।

 

वहीं, अलौली थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम दोनों आरोपितों को अपने साथ ले गई है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के आधार पर मामले में आगे और भी खुलासे हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी निगरानी ब्यूरो द्वारा साझा की जाएगी।

 

इस कार्रवाई की खबर फैलते ही प्रखंड कार्यालय परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। आम लोगों ने विजिलेंस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम बताया। मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना में रिश्वतखोरी का मामला सामने आने से सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। हालांकि, निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Related Posts

बेऊर जेल से रिहा हुए तेजप्रताप यादव, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत; सीधे तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव सोमवार को पटना की बेऊर जेल से रिहा हो गए। नीट पेपर लीक मामले को…

सहरसा में तीन अंगुल जमीन पर खूनी विवाद: देवर-देवरानी पर ईंट से हमला करने का आरोप, CCTV फुटेज आया सामने

बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित पुरानी जेल, वार्ड संख्या-34 में महज तीन अंगुल जमीन को लेकर दो भाइयों के परिवार के बीच हिंसक विवाद का मामला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *