सहरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन मुस्कान फेज-9 में 103 मोबाइल लौटाए, अब तक 528 खोए फोन मालिकों को किए सुपुर्द

बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत सहरसा पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के नौवें चरण में पुलिस ने 103 खोए एवं चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। अपने खोए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने सहरसा पुलिस के इस सराहनीय प्रयास की जमकर प्रशंसा की।

 

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन मुस्कान फेज-1 से लेकर फेज-9 तक सहरसा जिले में अब तक कुल 528 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किए जा चुके हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कुल कीमत ₹91,09,454 बताई गई है। वहीं, 28 जुलाई 2026 को आयोजित ऑपरेशन मुस्कान फेज-9 के तहत बरामद किए गए 103 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत ₹19,24,531 है।

 

Sponsored Advertisement
11:11 Cafe & Restaurant Advertisement

पुलिस केंद्र, सहरसा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल वापस मिल सकेगा। इस अभियान ने आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत किया है।

 

सहरसा पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य केवल खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करना ही नहीं, बल्कि लोगों को त्वरित न्याय और राहत उपलब्ध कराना भी है। पुलिस लगातार तकनीकी संसाधनों और साइबर सेल की मदद से ऐसे मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन कर रही है।

 

पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो वे बिना देर किए संबंधित थाना अथवा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर सूचना मिलने से मोबाइल की बरामदगी की संभावना काफी बढ़ जाती है और पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने में आसानी होती है।

 

संवाददाता : इन्द्रदेव जी, सहरसा

Related Posts

सहरसा में तीन अंगुल जमीन पर खूनी विवाद: देवर-देवरानी पर ईंट से हमला करने का आरोप, CCTV फुटेज आया सामने

बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित पुरानी जेल, वार्ड संख्या-34 में महज तीन अंगुल जमीन को लेकर दो भाइयों के परिवार के बीच हिंसक विवाद का मामला…

सहरसा में कोर्ट के आदेश पर भी नहीं हो सकी दखल-दिहानी, अंचलाधिकारी के देर से पहुंचने पर हंगामा; पक्षपात के आरोप

सहरसा सदर थाना क्षेत्र के कहरा कुटी वार्ड संख्या-41 में वर्षों से चल रहे भूमि विवाद में न्यायालय के आदेश के बावजूद दखल-दिहानी की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी। रविवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *