ड्यूटी से घर लौट रहे बीएसएल कर्मी की सड़क हादसे में मौत, प्रबंधन ने आश्रित को सौंपा नौकरी का ऑफर लेटर

बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के एक कर्मचारी की ड्यूटी से घर लौटने के दौरान हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। इस घटना से बीएसएल कर्मियों और मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान भागवत पांडे के रूप में हुई है। हादसे के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, भागवत पांडे बीएसएल में कार्यरत थे और सोमवार को ए-शिफ्ट की ड्यूटी पूरी करने के बाद दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका सड़क हादसा हो गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल बीजीएच पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की तमाम कोशिशों के बावजूद मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। बीएसएल के सहकर्मी विपिन कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों ने एचआर विभाग से संपर्क किया। इसके बाद बीएसएल प्रबंधन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए नियमानुसार मृतक के आश्रित को नौकरी देने की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी।

 

उन्होंने बताया कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बीएसएल प्रबंधन की ओर से मृतक के आश्रित को नियोजन का ऑफर लेटर भी सौंप दिया गया। सहकर्मियों ने प्रबंधन के इस त्वरित निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे शोकाकुल परिवार को कठिन समय में आर्थिक सहारा मिलेगा।

 

इधर, हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, बीएसएल कर्मियों ने भागवत पांडे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

संवाददाता: चंदन सिंह

  • Related Posts

    गोड्डा से काम की तलाश में भागलपुर पहुंची महिला की दो बेटियां गायब, किराए का कमरा दिलाने के बहाने ले गई महिला

    भागलपुर। झारखंड के गोड्डा जिले से काम की तलाश में अपनी तीन बच्चियों के साथ भागलपुर पहुंची एक महिला के सामने उस समय बड़ी परेशानी खड़ी हो गई, जब उसकी…

    भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

    भागलपुर। भागलपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज मोहल्ले में हुई। बताया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *