धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोकारो कांग्रेस का जश्न, राहुल गांधी और छात्रों की जीत बताया

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोकारो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सेक्टर-4 स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कार्यकर्ताओं ने गुलाल उड़ाकर, मिठाइयां बांटकर और नारेबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। कांग्रेस नेताओं ने इसे देश के छात्रों, युवाओं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संघर्षपूर्ण लड़ाई की जीत बताया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्रों की समस्याओं को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई जा रही थी। इसके बावजूद केंद्र सरकार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लगातार खारिज करती रही। लेकिन छात्रों के आंदोलन, विपक्ष के दबाव और राहुल गांधी द्वारा लगातार उठाए गए मुद्दों के बाद आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा और शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।

Sponsored Advertisement

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनता की आवाज की जीत है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने छात्रों और युवाओं के दबाव के आगे झुकने का काम किया है। नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार पहले भी कई मुद्दों पर जनता के आंदोलन के सामने झुक चुकी है। किसान आंदोलन इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां लंबे संघर्ष के बाद केंद्र सरकार को अपने फैसले वापस लेने पड़े थे।

कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि सरकार जनता की भावनाओं की अनदेखी करती रही तो आने वाले समय में जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई आगे भी पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी जताई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा छात्रों के हितों की रक्षा की मांग दोहराई।

संवाददाता : चंदन सिंह, बोकारो

  • Related Posts

    सहरसा में दोस्त के चाचा ने युवक को मारी गोली, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार

    सहरसा जिले के कहरा क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल युवक को परिजनों ने आनन-फानन में…

    भागलपुर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत; गोतिया पक्ष पर लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप

    भागलपुर। खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अति नंदन चौधरी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *