बोकारो में होमगार्ड बहाली की मांग तेज, 28 जुलाई को डीसी कार्यालय तक पैदल मार्च का ऐलान

बोकारो जिले में होमगार्ड, चौकीदार और विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों पर बहाली की मांग को लेकर बोकारो के बेरोजगार युवाओं ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। शनिवार को बोकारो परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में युवाओं ने सरकार से अविलंब नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। युवाओं का कहना है कि वर्षों से रिक्त पदों पर बहाली नहीं होने के कारण हजारों योग्य अभ्यर्थी रोजगार से वंचित हैं और उनका भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।

 

Sponsored Advertisement

संवाददाता सम्मेलन में युवाओं ने बताया कि बोकारो जिले में होमगार्ड जवानों के कुल 1,974 स्वीकृत पद हैं, जबकि वर्तमान में केवल 1,785 जवान कार्यरत हैं। इस प्रकार 189 पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। उन्होंने कहा कि इन रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली की जाए ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके और विभाग में जनशक्ति की कमी भी दूर हो।

 

युवाओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि लगातार भर्ती प्रक्रियाएं लंबित रहने से बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थी लंबे समय से सरकारी नियुक्तियों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन रिक्त पदों के बावजूद बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही है। इससे युवाओं में निराशा और असंतोष बढ़ रहा है।

 

प्रेसवार्ता के दौरान युवाओं ने 28 जुलाई को बड़े आंदोलन की घोषणा करते हुए बताया कि अमृत पार्क से उपायुक्त (डीसी) कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद जिला समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और सरकार तथा जिला प्रशासन के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि जल्द बहाली प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

 

युवाओं ने केवल होमगार्ड ही नहीं, बल्कि चौकीदार समेत विभिन्न सरकारी विभागों में वर्षों से खाली पड़े पदों पर भी तत्काल नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई। उनका कहना है कि समय पर बहाली होने से एक ओर बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं सरकारी विभागों में कार्य क्षमता भी बेहतर होगी।

 

संवाददाता: चंदन सिंह, बोकारो

  • Related Posts

    सहरसा में दोस्त के चाचा ने युवक को मारी गोली, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार

    सहरसा जिले के कहरा क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल युवक को परिजनों ने आनन-फानन में…

    भागलपुर में जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत; गोतिया पक्ष पर लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप

    भागलपुर। खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव में जमीन विवाद को लेकर एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अति नंदन चौधरी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *