जर्नलिस्ट


देश के वेब पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन वेब जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की भागलपुर इकाई का गठन आज एक महत्वपूर्ण बैठक में किया गया। यह बैठक भागलपुर के V गार्डन मैरिज हॉल में आयोजित की गई थी।

बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार सिन्हा ने की, जबकि संचालन का दायित्व पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कुमार आदित्य ने निभाया।

इस अवसर पर प्रतिष्ठित वेब पोर्टल ApnaBiharJharkhand.com ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही, विभिन्न संस्थानों से जुड़े कुल 11 पत्रकारों ने संगठन से जुड़कर वेब पत्रकारिता को अधिक संगठित एवं सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

जर्नलिस्ट

सदस्यता ग्रहण करने वाले पत्रकार इस प्रकार हैं:

VOICE OF BIHAR से:

श्यामानंद सिंह

संजय कुमार

सुमित कुमार

शाकिब रईस

SILK TV से:

आलोक कुमार झा

विकास कुमार शर्मा

धीरज शर्मा

विवेक कुमार

Apna Bihar Jharkhand से:

रजनीश कुमार

सिंटू कुमार

राकेश रंजन

बैठक में श्यामानंद सिंह को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद संभालने के बाद उन्होंने कहा कि वे संगठन के मूल्यों के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और जिले में वेब पत्रकारिता को संगठित रूप से आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देशभर के वेब पत्रकारों को एक सशक्त मंच मिला है, जिससे पत्रकारों के हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा संभव हो रही है।

जर्नलिस्ट

अपना बिहार झारखंड पर और भी खबरें देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

भागलपुर में आत्मा योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, उप विकास आयुक्त ने योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाने के दिए निर्देश

सहरसा में बड़ी साजिश नाकाम: कार्बाइन और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

हमारे न्यूज़ चैनल की शक्ति और विश्वसनीयता के साथ, हमें आपके साथ आगे बढ़ने का गर्व होगा। अगर आप अपने व्यवसाय की गरिमा बढ़ाना और एक बड़े निर्माण में भागीदार बनना चाहते हैं, तो हमारे न्यूज़ चैनल के स्पॉन्सरशिप अवसर आपके लिए उपयुक्त हैं।हमारे साथ सहयोग करके, आप अपने व्यवसाय के प्रतिष्ठा और बढ़ावा प्राप्त कर सकते हैं। हमारे विशेषज्ञ रिपोर्टर टीम नवीनतम और ताजगी की खबरों का प्रसारण करती है और हमारे दर्शकों की आंतरदृष्टि में बदलाव लाती है।


हमारी प्रमुखताओं में विश्वसनीयता, विविधता और भारतीय मान्यताओं के साथीकृत खबरें शामिल हैं। हमें गर्व होगा यदि आप हमारे साथ जुड़कर आपके व्यवसाय के विकास में मदद कर सकें।जल्दी से संपर्क करें और हमारे स्पॉन्सरशिप अवसर का लाभ उठाएं! एक प्रमुख न्यूज़ चैनल के रूप में, हम आपके साथ साझेदारी का इंतजार कर रहे हैं। संपर्क सूत्र 7903381260

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *