पटना में खान सर की कोचिंग पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट से मचा हड़कंप, गार्ड घायल


पटना की राजधानी में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान में कुछ असामाजिक तत्वों ने घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की। घटना में कोचिंग परिसर के कई सामान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा, कदमकुआं थाना पुलिस और अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

Sponsored Advertisement

घटना के बाद मौके पर पहुंचे खान सर ने आरोप लगाया कि हाल ही में बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में उनके कोचिंग संस्थान के हजारों छात्रों के चयन से कुछ प्रतिस्पर्धी संस्थान परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें पहले से धमकियां मिल रही थीं। खान सर के अनुसार देर रात कुछ लोग कोचिंग परिसर में पहुंचे, दो दिनों के भीतर संस्थान को उड़ाने की धमकी दी और विरोध करने पर सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की।

खान सर ने यह भी कहा कि कम फीस में बेहतर शिक्षा और शानदार परिणाम देने की वजह से कुछ लोग उनके संस्थान को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की और फायरिंग भी की। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिए गए हैं तथा गार्ड ने कुछ हमलावरों की पहचान भी की है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के दौरान पत्थरबाजी हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

हालांकि, एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कुछ छात्रों द्वारा मारपीट और तोड़फोड़ की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, पटना पुलिस की आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में फायरिंग की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने केवल पथराव, हंगामा और तोड़फोड़ की घटना का उल्लेख किया है। मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    सहरसा में ट्रेन के जनरल कोच में मिला अचेत यात्री, नशाखुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका; RPF ने पहुंचाया अस्पताल

    ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ट्रेन संख्या 15284 के जनरल कोच में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में…

    वैशाली में हत्या के 48 घंटे बाद भी नहीं मिला युवक का शव, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल; पीड़ित परिवार से मिले राजद नेता डॉ. मुकेश रौशन, तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल पर की बात

    बिहार के वैशाली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां युवक की हत्या के करीब 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस उसके शव को बरामद नहीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *